राखा माइंस के भूतपूर्व कर्मचारियों ने एचसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : देश में तांबा का उत्पादन करने वाली हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने 24 वर्ष बाद पूर्वी सिंहभूम जिले जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर माइंस को उत्पादन के लिए खोल दिया है लेकिन नियोजन में पूर्व कर्मचारियों की अनदेखी, बकाया राशि देने में आना- कानी को लेकर राखा कॉपर पूजा पंडाल में भूतपूर्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों 23 जुलाई तक नहीं मानी गई तो कंपनी गेट पर जोरदार आंदालन चलायेंगे।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा कॉपर प्रोजेक्ट ने उत्पादन का ठेका जिन्दल से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी को सौप दिया । उत्पादन को लेकर युद्ध स्तर में कार्य चल रहा है। इस बीच भूतपूर्व कर्मचारियों को बहाली में उनके आश्रितों की अनदेखी व गैर कंपनी कर्मी की नियुक्ति को लेकर यहां बवाल मचा हुआ है।भूतपूर्व कर्मचारी अपने हक व अपनी मांगों को लेकर आर- पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं ।उनकी मांग है कि माइंस बंद होने पर उनके आश्रितों की नौकरी देने का कंपनी ने वादा किया था पर अब मुकर रही है।

भूतपूर्व कर्मचारियों की मंडप में आज आम सभा आयोजित की गई। कर्मचारियों ने आगामी 23 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर एच सी एल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया। यह भी तय किया कि भूतपूर्व कर्मचारियों।की कंपनी पहले सुने व उनके आश्रितों के एक परिवार को कंपनी में नौकरी दे अन्यथा माइंस को चलने नहीं दिया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि एच सीएल प्रबंधन व बिचौलिए मिलकर 10 हजार में नौकरी बेच रहे हैं। इन बिचौलियों को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों की बकाया राशि भी नहीं दे रही है। 2001 में नौकरी जिनकी गई है व वैसे कर्मचारियों के एक परिवार से कंपनी नियोजित करे अन्यथा प्लांट उठाकर ले जाए। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व कर्मचारियों ने खून पसीना बहाकर 1969 में माइंस में उत्पादन चालू कराया। माइंस बंद होने के बाद उनके बच्चों कोकुछ नहीं मिला जबकि कंपनी प्रबंधन ने वादा किया था बकाया राशि का भुगतान समेत एक नौकरी का।उनका हक कंपनी को नियोजन के मार्फत देना होगा।इस सभा को लिटा मुर्मू,विशाल मुर्मू ,विश्वनाथ महतो, तापस मदीना ने भी संबोधित किया तथा कहा कि भूतपूर्व कर्मचारियों की मांगों को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड सुने भूतपूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका बकाया राशि हड़पने के लिए ग्राम प्रधानो को कंपनी महत्व दे रही है।जबकि कंपनी की बनाने में उनका हाथ रहा है।

नई कमिटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने विश्वनाथ महतो

जादूगोड़ा :भूतपूर्व कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए राखा कॉपर भूतपूर्व कर्मचारी व आश्रित संघ का नई कमिटी का आज गठन किया गया।कमिटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने विश्वनाथ महतो जबकि भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह महामंत्री चुने गए।इस कमिटी में तीन

उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, विशाल महतो, अरविंद कुमार भक्त,की जगह दी गई है।सचिव :अजित पात्रों, कोषाध्यक्ष वी एन शर्मा को चुना गया है। इस कमिटी में प्लांट के आसपास के गांव के भूत पूर्व कर्मचारियों के सभी लोगों को जगह दी गई हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत