अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का शानदार स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त होने की खुशी में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने अपने अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की।

पिछले दिनों दिल्ली के विज्ञान भवन मैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जमशेदपुर को सम्मानित किया गया। सम्मान लेने वालों में प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, निर्देशक सूरज कुमार, अपर नगर आयुक्त जेएनएस कृष्ण कुमार मौजूद थे। वहीं सामान लेकर शहर पहुंचने पर जेएनएसी के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाजी भी की गई। बाद में मीडिया से बात करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य पहला स्थान प्राप्त करना है जिसकी तैयारी में हम जुट गए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में 4559 शहर शामिल हुए थे। 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहर में हमें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस पुरस्कार का हकदार जिला प्रशासन, टाटा स्टील एवं शहर के सभी नागरिक हैं। केंद्र सरकार की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान सभी नागरिकों से फीडबैक लिया था। इसके बाद ही हमें सफलता प्राप्त हुई है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डिमना मेन रोड पर शटर तोड़ ₹80 हजार की चोरी

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मेन रोड पर फल और ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर ₹80 हजार नकद चोरी कर ली गई। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है।

सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आजमगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत