प्रदर्शनकारियों से बोले-गम्हरिया बीडीओ, आपदा से जुड़े मामले में उनका हस्तक्षेप नहीं

जमशेदपुर : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ बलरामपुर मौजा के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और गुरुवार को दर्जनों बस्तीवासियों ने प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल उनकी परेशानी क्षेत्र में हो रहे जल जमाव और उससे हो रही परेशानियों को लेकर थी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हो पा रही कार्रवाई। बीडीओ इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बारिश में क्षेत्र की स्थिति नारकीय हो गई है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आपदा से जुड़े मामले पर उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। हां नाला और सड़क की समस्या है तो इसके लिए वह समुचित प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा स्थानीय मुखिया और पंचायत सचिव से रिपोर्ट मांगी गई मगर उन्होंने संवेदनशीलता नहीं दिखा।. आगामी शनिवार को वह खुद भौतिक सत्यापन करेंगे और क्षेत्र की समस्या के निदान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या जायज है इसको लेकर उनके स्तर से जो भी संभव हो सकेगा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्रादर्शन कर रहे ग्रामीणों के सह हल्की नोंक- झोंक भी हुई। इसपर बीडीओ ने ग्रामीणों से राजनीति से दूर रहकर सामाधन के लिए सार्थक प्रयास करने की सलाह दी और चलते बने।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के जुगसलाई में अवैध नशीले कफ सिरप का भंडाफोड़, 20 पेटी ऑनरेक्स जब्त, एक हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा धड़ल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस कारोबार पर लगाम लगाने में...

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

तेज आंधी के बाद जमशेदपुर में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

जमशेदपुर: शहर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दोपहर बाद आसमान में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत