खाओ गली गोलीकांड में आजाद गिरी ने कोर्ट में किया सरेंडर

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित खाओ गली में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में शामिल एक फरार आरोपी आजाद गिरी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

गौरतलब है कि इस गोलीकांड में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह को गोली मारी गई थी। इस गोलीकांड से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद से पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के चलते आजाद गिरी ने कोर्ट में सरेंडर किया। सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर से पहले आजाद गिरी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच को और तेज कर रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में योग का महाअभियान, 1000 से अधिक लोग जुड़े

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योग के...

बागबेड़ा में कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, स्थायी निष्पादन योजना पर बनी सहमति

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में बढ़ती कचरा समस्या के समाधान को लेकर पंचायत समिति की बैठक में ठोस पहल की गई। विधायक संजीव सरदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत