दलमा में भक्तों से नहीं लिया जाएगा, डीएफओ बोले- किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें
जमशेदपुर : सरायकेला के दलमा शिव मंदिर में आने वाले भक्तों से एंट्री शुल्क लेने के मामले को लेकर तमाम हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार और वन विभाग के खिलाफ आंदोलन कर रही थी इसी बीच राज्य का निर्देश आया कि दलमा शिव मंदिर जाने वाले किसी भी भक्त कोई शुल्क नहीं देना होगा।पैदल यात्रा करें या वाहनों से जाएं किसी तरह कोई निशुल्क नहीं लगेगा। डीएफओ सबा आलम ने सरकार के इस निर्देश की पुष्टि की। डीएफओ ने हिंदू संगठन और शहर के लोगों से अपील की है कि किसी तरह कोई अफवाह पर ध्यान ना दे, भक्तों की सुविधा के लिए वन विभाग नें पूरी तरह से दलमा शिव मंदिर में तैयारी की है l
