प्रबंधन और कार्य बल के बीच विश्वास व वफादारी औद्योगिक शांति के लिए अनिवार्य : महाधिवक्ता

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मंगलवार को झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन पहुंचे। उन्होंने एमबीए-एचआरएम के छात्रों को “औद्योगिक विवादों के समाधान में राज्य की भूमिका” विषय पर एक विशिष्ट सत्र में संबोधित किया। यह सत्र एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर के चीफ स्ट्रैटेजी एवं एचआर प्रमुख हरभजन सिंह द्वारा श्रम कानूनों की व्यावहारिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। फरवरी 2020 से झारखंड के 12वें महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत राजीव रंजन ने अपने व्यापक विधिक अनुभव के आधार पर छात्रों को बताया कि किस प्रकार राज्य न केवल एक नियामक (रेगुलेटर ) बल्कि एक मध्यस्थ (मीडिएटर ) और सुगमकर्ता (फेसिलिटेटर ) की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और कार्यबल के बीच विश्वास और वफादारी औद्योगिक शांति के लिए अनिवार्य हैं।

उन्होंने इंडस्ट्रियल डिस्प्टूयट एक्ट की प्रमुख धाराओं और झारखंड समेत देशभर के महत्वपूर्ण मामलों का हवाला देते हुए छात्रों को कानूनी परिदृश्य की जानकारी दी। टाटा स्टील को भारत की पहली स्वदेशी कंपनी बताते हुए उन्होंने जमशेदपुर, बोकारो और राउरकेला को देश के औद्योगिक मानचित्र पर “एक समभुज त्रिकोण” के रूप में वर्णित किया, जो झारखंड की औद्योगिक स्थिति की रणनीतिक महत्ता को रेखांकित करता है.

सत्र के अंतिम चरण में छात्रों के साथ हुए प्रश्नोत्तर में उन्होंने श्रम सुधार, विधिक अनुपालन और न्यायपालिका की भूमिका जैसे जटिल विषयों पर सहज और स्पष्ट उत्तर दिए। इस दौरान उन्होंने कानूनी भाषा को भविष्य के मानव संसाधन पेशेवरों के लिए सरल और उपयोगी बनाया। एक्सएलआरआइ के प्रोफेसर परमज्योत सिंह ने श्री रंजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा. इसके बाद (अकादमिक्स) प्रो. संजय पात्रो और डीन (प्रशासन एवं वित्त) डॉ. (फादर) डोनाल्ड डिसिल्वा, एस.जे. से भी श्री रंजन ने भेंट की और एक्सएलआरआई की अकादमिक गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने संस्थान को “उद्योग-तैयार पेशेवरों को गढ़ने वाली अग्रणी संस्था” बताया और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिलीप घोष का ममता पर तंज, बोले- संकट में कोर्ट जाती हैं लेकिन फैसले नहीं मानतीं

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा हाई कोर्ट में याचिका दायर...

गुड़ाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर आंध्र प्रदेश से झारखंड रवाना, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने की मदद

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड की एक महिला की आंध्र प्रदेश में हुई मौत के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल करते...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत