कोल्हान में 911 ठिकानों पर छापेमारी, बिजली चोरी में 95 उपभोक्ता पकड़ाये
जमशेदपुर : कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों में शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया।बिजली विभाग की टीमों ने जमशेदपुर, घाटशिला, मानगो, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा के 911 जगहों पर छापेमारी कर 95 उपभोक्ता पकड़े गए। पकड़े गए उपभोक्ताओं पर 10 लाख 56 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया और उनके बिजली कनेक्शन काटे गए।
