नारायण आईटीआई का दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को

जमशेदपुर : नारायण प्राइवेट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन आगामी 13 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान 2025 बैच के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

यह समारोह सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भालोटिया हॉल, साउथ पार्क, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की थीम है —

“Overcoming today’s challenges for a better tomorrow”,

जो इस बात का प्रतीक है कि यह युवा पीढ़ी औद्योगिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए योगदान देने को तैयार है।

संस्थान के निदेशक जटाशंकर पांडे ने बताया कि इस कोर्स के तहत विद्यार्थियों को औद्योगिक सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन, आपदा नियंत्रण, और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया है।

दीक्षांत समारोह में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, संस्थान के फैकल्टी और कई नामचीन अतिथि उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों में उत्साह देखने लायक है। यह न केवल उनकी मेहनत और समर्पण की पहचान है, बल्कि एक नए भविष्य की शुरुआत भी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

एथनिक एकेडमी के छात्रों ने एनआईओएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की

जमशेदपुर की एथनिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने एनआईओएस अप्रैल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

तृणमूल में फूट के बीच अभिषेक बनर्जी की निजी जेट से दिल्ली यात्रा ने खड़ा किया सियासी घमासान

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के यात्रा साधन, विशेष रूप से कोलकाता और दिल्ली के बीच कुछ समय से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत