विश्व जनसंख्या दिवस पर सांसद व विधायक ने दी नसीहत: “हम दो हमारे दो को अपनाएं”

जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला परिषद अध्यक्ष बड़ी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पॉल समेत बड़ी संख्या में आशा बहनें व अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को सांसद व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर अच्छे कार्य करने वाली आशा वर्करों,एएनएम और डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि “भारत जनसंख्या के मामले में चीन के करीब पहुंच चुका है। आने वाली पीढ़ी को जनसंख्या पर नियंत्रण के महत्व को समझना होगा, ताकि परिवारों की आर्थिक व सामाजिक व्यवस्थाएं न बिगड़ें।”

वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने ‘हम दो हमारे दो’ नारे को दोहराते हुए कहा कि “यदि परिवार सीमित रहेंगे, तो बच्चों को बेहतर शिक्षा व जीवन स्तर देना आसान होगा, और महंगाई के इस दौर में परिवार पर बोझ भी नहीं बढ़ेगा।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

जंगलमहल में चम्पाई सोरेन की सक्रियता तेज, आदिवासी नेताओं से मांगा समर्थन

बैठक में स्थानीय मुद्दों पर मंथन, शिक्षा और दमन के मुद्दे पर बंगाल सरकार पर निशाना, कहा-बंगाल में लोगों को झूठे मुकदमों का सामना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत