जन शिकायत निवारण दिवस : उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी जो संवादात्मक और समाधान-केन्द्रित रहा। इस दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के संज्ञान में लाया जिनमें सड़क अतिक्रमण, घरेलू हिंसा एवं घरेलू विवाद, जमीन विवाद, अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई, नाली निर्माण, इंटर में नामांकन संबंधी दिक्कतें, भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क को हुए नुकसान, पुलिल और सड़क बनाने की मांग, चौकीदार भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंक के जांच की मांग, लंबित म्यूटेशन की शिकायत, जमीन का लगान,पेंशन, स्पोर्टस कोटा से चौकीदार में सीधी भर्ती की मांग, फीस माफी, पति को वृद्धा आश्रम में रखने के संबंध में, राशन कार्ड, राशन कार्ड में सुधार, आयुष्मान कार्ड समेत सामाजिक व सामूहिक विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही है। हर जायज़ शिकायत का समाधान हमारी प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं साझा की, जिन्हें ऑन-स्पॉट निस्तारण के लिए संबंधित कार्यालयों को अग्रसारित किया गया। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की निगरानी नियमित रूप से की जाएगी और बार-बार शिकायत मिलने की स्थिति में विभागीय उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। उन्होने सभी प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़: IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

चडराडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना, एक जवान की हालत गंभीर, सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले...

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत