चौका में ट्रक में लगी आग
जमशेदपुर : सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के कांड्रा- चौका मार्ग पर लखना सिंह घाटी में गुरुवार की अहले सुबह चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कांड्रा की ओर से चौका की तरफ जा रहा था, तभी लखना सिंह घाटी में ट्रक रेलिंग से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। राहगीरों ने घटना की सूचना कांड्रा पुलिस को दी। कांड्रा पुलिस ने चौका थाना और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। पुलिस का अंदेशा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
