ईमानदारी से करें सर्वेक्षण ताकि बनाई जा सके सटीक कार्ययोजना : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा है कि जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी ) की सामाजिक, आर्थिक स्थिति, सरकारी योजनाओं की पहुंच और आवश्यकताओं के मूल्यांकन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रोजेक्ट उत्थान के तहत एक सर्वेक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का एक समूह यह सर्वेक्षण करेगा। इससे पूर्व उपायुक्त के निर्देशानुसार महिला विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रा होने के साथ-साथ आप सब जागरूक नागरिक भी हैं। यह सर्वेक्षण आपके लिए एक महत्वपूर्ण लर्निंग एक्सपीरियंस होगा। इसमें आपकी आदर्श सोच और प्रशासन की संवेदनशीलता मिलकर एक सार्थक प्रयास बनेगा। हम चाहते हैं कि चीजों को ईमानदारी से रिपोर्ट किया जाए, ताकि हमें सटीक और जमीनी स्तर की जानकारी मिल सके।

बताया कि पीवीजीटी समुदाय समाज के सबसे वंचित वर्गों में से एक है। सरकार ने इन्हें प्रिमिटिव नहीं, बल्कि वल्नरेबल मानते हुए विशेष योजनाएं शुरू की हैं। योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने के लिए छात्राओं से अपील किया कि वे ट्रूथफुल ऑब्जर्वेशन करें और लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों को गहराई से जानें । उन्होने कहा कि समस्या को देखकर छोड़ना नहीं है, इस नजरिए से काम करेंगे तो किसी भी समाज, समुदाय का विकास नहीं हो पाएगा । समस्या को समझते हुए उसका निष्पादन करना इस पूरे अभ्यास का उद्देश्य है। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कहा कि सर्वेक्षण का उद्देश्य सरकार की योजनाएं पीवीटीजी गांवों तक पहुंच रही या नहीं इसकी सटीक जानकारी संग्रहित करना है। परिवारों की सामाजिक- आर्थिक स्थिति का गहन आकलन करना है। इस प्रक्रिया का अंतिम उद्देश्य यह है कि जो भी योजना बनाई जाए, वह तथ्यात्मक आंकड़ों एवं वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर हो, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावशाली एवं उद्देश्यपूर्ण बन

मौके पर जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस विशेष सर्वेक्षण में महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल एवं इतिहास संकाय की 104 छात्राएं (रिजर्व सहित) सहभागी बनेंगी, जो प्रखंडवार क्षेत्र में जाकर पीवीटीजी परिवारों से संपर्क कर ज़मीनी वास्तविकताओं का आकलन करेंगी। कुल 18 समूह में छात्राएं सर्वेक्षण करेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत