आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप का एसडीपी दान किया
जमशेदपुर: शहर से बाहर के एक बच्चे का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है जिसका ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है । आनंद मार्ग के सुनील आनंद का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है। एक महीने के अंतराल में उन्होंने दूसरी बार बच्चे के स्वास्थ्य लाभ के लिए एस डी पी (सिंगल डोनर प्लेटलेट )दान किया । मानवता धर्म निभाते हुए सुनील आनंद ने 22वीं बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दान किया। सुनील आनंद का विभिन्न ब्लड बैंक के दान को मिलाकर 47वां रक्तदान एवं एसडीपी दान किया। सुनील आनंद का ब्लड ग्रुप ओ-नेगेटिव रेयर ग्रुप है।
