काशीडीह हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव
जमशेदपुर के काशीडीह हाई स्कूल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां छात्रों की माताओं ने मौसम का जश्न मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया.
जमशेदपुर- सावन का मौसम आते ही शहर के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
इसी कड़ी में काशीडीह हाई स्कूल में अनोखे अंदाज में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं की माताओं ने हरे रंग के कपड़े पहनकर महोत्सव में हिस्सा लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत हर्षोल्लासपूर्ण स्वागत नृत्य से की गई, माताओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत प्रस्तुत किए और रैंप वॉक पर अपना जलवा बिखेरा, जिससे महोत्सव मनोरंजक हो गया.
महिलाओं के लिए तरह-तरह के खेल, गाने, डांस, रैंप वॉक का आयोजन किया गया, वहीं महिलाओं के लिए सावन क्वीन भी रखी गई.
ऐसे कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार रहता है जिसमें वे खुलकर एन्जॉय करें.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को तनाव से बाहर निकालना भी है.
