जमशेदपुर : साकची गुरुनानक हाई स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा ऋषा कुमारी गुरुवार को भीषण गर्मी के कारण स्कूल के कमरे में ही बेहोश हो गयी. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आने पर अंततः परिजनों को स्कूल बुलवाकर एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया. यहां छात्रा का इलाज चल रहा है.
छात्रा ऋषा कुमारी साकची के काशीडीह बगान नंबर 4, लाइन नंबर एक की रहनेवाली है.
बताते चलें कि गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल आज ही खुला . सरकारी आदेश के अनुसार आठवीं से ऊपर की कक्षाओं में ही अभी पढ़ाई होगी. 17 जून तक गर्मी के कारण एलकेजी से आठवीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई बंद कर दी गई है
