Illegal wine factory; मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार


जमशेदपुर :  पुलिस ने एक बार फिर अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों

को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी आकाश महतो और बारीडीह निवासी योगेंद्र यादव शामिल हैं. हालांकि, मुख्य विक्रेता गोविंदा कैवर्ता और गौतम कैवर्ता पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कुल 5541 लीटर शराब ( 9512 बोतल) बरामद की है जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपए बताया जा रहा है.
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद अपनी ससुराल में रहकर अवैध शराब बेच रहा है. 21 मार्च को पुलिस ने उसकी ससुराल में छापेमारी की. पुलिस ने पिंटू की ससुराल में सीढ़ी के नीचे छिपाकर रखी गयी 10 पेटी शराब को बरामद किया.
पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कमलपुर निवासी गोविंदा और गौतम के पास से शराब खरीदकर लाता है. पुलिस ने गोविंदा के गोदाम में छापेमारी की जहां से दो मिनी ट्रक में लदी शराब को बरामद किया गया. मौके से दो ट्रकों के चालकों आकाश और योगेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा दो कार भी जब्त की गई है. मौके से कुल 621 पेटी शराब बरामद की गई.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया: हाथियों के हमले से बाल बाल बची छात्रा, भागने के दौरान गिर कर हुई घायल

चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में दो हाथियों के अचानक आने से छात्रा भागते समय घायल हुई, ग्रामीणों ने बचाया और इलाज के बाद छुट्टी मिली।

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विक्रम शर्मा हत्याकांड में दुमका जेल कनेक्शन सामने आया, फरार आरोपियों पर ₹1 लाख का इनाम

जमशेदपुर : व्यवसायी विक्रम शर्मा की सनसनीखेज हत्या के दो महीने बाद भी इस मामले में शामिल मुख्य शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर...

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत