Govindpur shiv mandir: गोविंदपुर के मंदिर में भगवान शिव प्रतिष्ठित, पुराने शिवलिंग का विसर्जन, महाभंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
जमशेदपुर : गोविंदपुर हाट बाजार स्थित श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय रुद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पांचवे व अंतिम दिन बाबा भोले भंडारी की स्थापना मंत्रोच्चारण व विधि पूर्वक की गयी. मंदिर में नये शिवलिंग स्थापित होने के बाद पुरानेे शिव लिंग को पूरी श्रद्धा व विधि विधान के साथ सोनारी दोमुहानी में खरकई व स्वर्णरेखा नदियों के संगम में विसर्जित कर दिया गया.
दिन भर चले पूजा अनुष्ठान के पश्चात शाम को महाभंडारे का आयोजन किया गया. इसमें देर रात तक 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. यज्ञ को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, आशुतोष सिंह, उमेश श्रीवास्तव, मंटू सिन्हा, अनिल झा, अजीत कुमार, विनय कुमार, जयदीप सोनू, अविनाश कुमार, निरंजन झा, अनुज कुमार पलटा, आनंद मिश्रा, देवानंद मिश्रा, प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, सत्यजीत बनर्जी, बिट्टू, किट्टू, अर्चित,अतुल, सौरव, शंकर पात्रों, प्रवंजन कुमार,विनायक सिंह, अस्मित, आलोक, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा.
महाभंडारे में इनकी रही उपस्थिति
विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, फैक्टरी इंसपेक्टर विनीत कुमार, अभय सिंह, अजय सिंह, रजत सिंह, अतुल कुमार आदि.
