Govindpur shiv mandir: गोविंदपुर के मंदिर में भगवान शिव प्रतिष्ठित, पुराने शिवलिंग का  विसर्जन, महाभंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद


जमशेदपुर : गोविंदपुर हाट बाजार स्थित श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय रुद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पांचवे व अंतिम दिन बाबा भोले भंडारी की स्थापना मंत्रोच्चारण व विधि पूर्वक की गयी. मंदिर में नये शिवलिंग स्थापित होने के बाद पुरानेे शिव लिंग को पूरी श्रद्धा व विधि विधान के साथ  सोनारी दोमुहानी में खरकई व स्वर्णरेखा नदियों के संगम में विसर्जित कर दिया गया.
दिन भर चले पूजा अनुष्ठान के पश्चात शाम को महाभंडारे का आयोजन किया गया. इसमें देर रात तक 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. यज्ञ को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, आशुतोष सिंह, उमेश श्रीवास्तव, मंटू सिन्हा, अनिल झा, अजीत कुमार, विनय कुमार, जयदीप सोनू, अविनाश कुमार, निरंजन झा, अनुज कुमार पलटा, आनंद मिश्रा, देवानंद मिश्रा, प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, सत्यजीत बनर्जी, बिट्टू, किट्टू, अर्चित,अतुल, सौरव, शंकर पात्रों, प्रवंजन कुमार,विनायक सिंह, अस्मित, आलोक, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा.
महाभंडारे में इनकी रही उपस्थिति  
विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, फैक्टरी इंसपेक्टर विनीत कुमार, अभय सिंह, अजय सिंह, रजत सिंह, अतुल कुमार आदि.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

टीएमसी-कांग्रेस के विलय की अटकलों पर लगा ब्रेक, ऋतब्रत बनर्जी बोले- हम नहीं जा रहे हैं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत