Gangster Akhilesh Singh: लोगों के मन से गैंगस्टर अखिलेश सिंह का खौैफ मिटाने को पुलिस ने उससे सहयोगी को किस तरह से जमशेदपुर की सड़कों पर घुमाया, आप भी जान लीजिए

जमशेदपुर: लौहनगरी में अब कानून का ही राज चलेगा. पुलिस ने इसके लिए कमर कस ली है. गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह से पैदा हुए खौफ को मिटाने व लोगों के मन में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने गुरुवार को ऐसा कदम उठाया जैसा पहले कभी नहीं हुआ था.
जमशेदपुर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में आए गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह को सरेआम शहर की सडक़ों पर उसकी कमर में रस्सी बांधकर व हथकड़ी पहनाकर घुमाती रही. जिन रास्तों से पुलिस कन्हैया सिंह को लेकर गई. लोग अचरज से साथ देखते नजर आए. लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते दिखे.
इस संबंध में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अब शहर में अपराधियों का नहीं बल्कि कानून का राज चलेगा.

 कन्हैया सिंह को भेजा जेल, हथियार बरामद
कन्हैया सिंह को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इसके पूर्व  पुलिस ने कन्हैया की निशानदेही पर एक हथियार और दो जिंदा गोली बरामद किया है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने कन्हैया को कानपुर से गिरफ्तार किया.  

जिले के थानों में 19 मामले दर्ज
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कन्हैया सिंह पर जिले के थानों में कुल 19 मामले दर्ज है जिसमें आर्म्स एक्ट और हत्या जैसे मामले शामिल है. इसके अलावा कन्हैया द्वारा व्यापारियों से रंगदारी की मांग करना होटलों में धमकी देकर खाना खाना जैसे काम किए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि कन्हैया सिंह हत्या के मामले में सजायाफ्ता भी है और फिलहाल हाईकोर्ट से अपील बेल पर बाहर है.

तीन हथियार रखता था कन्हैया
कन्हैया ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह तीन हथियार रखता था जिसमें से एक उसने अपने भतीजे अंशु को दिया था और एक हथियार उसके साथी पौरू के पास है और तीसरा उसके पास है. पुलिस ने उसके घर से हथियार बरामद किया.

कोर्ट से हथियार के साथ पकड़ाया था अंशु
पुलिस ने कन्हैया के भतीजे अंशु को कोर्ट परिसर से उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह हथियार लेकर कोर्ट परिसर में घुस गया था. पूछताछ में अंशु ने पुलिस को बताया कि कन्हैया ने उसे हथियार दिया था. तब से पुलिस कन्हैया के पीछे लगी हुई थी. अंत में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया.
—————————————-

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अस्वीकृति से सम्मान तक: मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कला जगत में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने चित्र बनाने के साथ-साथ समय की जड़ताओं को भी तराशा। पद्म...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत