Kadma market fire: जमशेदपुर के कदमा बाजार में लगी आग, दर्जनभर दुकानों को लिया चपेट में

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख बाजारों में एक कदमा बाजार में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से करीब एक दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है. इस अगलगी में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. अगलगी की सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कवायद में जुट गई.

समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग की तपिश इतनी तेज है कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गया है.

मि जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे मछली बाजार की ओर बने एक दुकान से आग की लपटें उठते देखी गई. किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले ही आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. सुबह का वक्त होने के कारण बाजार की दुकानें बंद थी. जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होता, तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम आग बुझाने में जुटी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत