पाकिस्तान में फिर से एक हिन्दू किशोरी का अपहरण और जबरन मजहबीकरण

सोनाली मिश्रा

पाकिस्तान से एक बार फिर से हिन्दू लड़की के अपहरण और मतांतरण की सूचना आ रही है और हर बार की तरह पुलिस का यही कहना है कि उसने खुद अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल किया है। हालांकि मीडिया में आ रही उसकी उम्र के समाचार और सोशल मीडिया पर आ रहे उम्र के समाचारों में कुछ अंतर है, परन्तु लड़की का अपहरण हुआ है और उसका जबरन मजहबीकरण भी कराया गया है।

जहां मीडिया में उसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है तो वहीं सोशल मीडिया उसकी उम्र को लेकर 15 वर्ष तक बात कर रहा है।

मीडिया के अनुसार नाबालिग लड़की मीरपुर ख़ास से नौकोट की रहने वाली थी, परिवार वालों का कहना है कि वह अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए थे, मगर पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।

परिजनों का कहना है कि किशोरी 15 फरवरी को घर से अपने छोटे भाई के साथ सब्जी लेने के लिए निकली थी। और भाई का कहना था कि जब वह लोग बाजार में थे तो दो लड़कों ने उसकी बहन पर कुछ टिप्पणियाँ कीं और फिर उसे जबरन अपने साथ ले गए।

वहीं पीड़िता के पिता रमेश भील का कहना है कि जब वह लोग शिकायत दर्ज करने के लिए गए तो पुलिस ने उनकी ओर से कोई भी मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि लड़की अपने मन से उस लड़के के साथ गयी है, और फिर 19 फरवरी को पुलिस ने लड़की के पिता रमेश भील को बुलाया और एक निकाहनामा उनके हाथों में सौंपकर कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि उसने फोन करके यह खुद यह कुबूला कि उसने इस्लाम क़ुबूल कर लिया है और अब वह राउफ के परिवार के साथ ही उमरकोट में रहना चाहती है।

वहीं रमेश भील को अब यह डर है कि वह अपनी बेटी से कभी नहीं मिल पाएँगे क्योंकि जैसे ही वह तीन महीने बाद 18 वर्ष की होगी तो वह लोग उसके अपहरणकर्ता के साथ उसका निकाह कर देंगे!

पाकिस्तान में आए दिन ऐसे समाचार आते रहते हैं। शायद ही कोई सप्ताह ऐसा जाता हो जिसमें यह होता हो कि किसी हिन्दू लड़की का अपहरण नहीं हुआ हो।

18 फरवरी को ही एक हिन्दू युवती अनीता का अपहरण कर लिया गया था और उससे बन्दूक की नोक पर निकाहनामे पर हस्ताक्षर करवाए गए थे, लड़की ने बताया था कि उसका जबरन निकाह पढवाया गया है

27 Sept ‘2019 सामारो, सिंध, पाकिस्तान:
हिन्दू नानजी कोहली की नाबालिग बेटी अनीता का बयान, अपहरणकर्ताओं ने बंदूक की नोक पर कलमा पढ़वा-पढ़वाकर उसका किया था सामूहिक बलात्कार❗
सूफी पीर जान सरहांदी दरगाह में अगुठा लगवाकर किया मज़हब तब्दीली
Awami Awaz Newshttps://t.co/LOBvE7ze7M pic.twitter.com/dxJmXsfwwC

— Mahesh Vasu (@maheshmvasu) February 17, 2023

ऐसा नहीं है कि केवल लड़कियों के साथ ही ऐसा अन्यायपूर्ण कार्य हो रहा है। अभी हाल ही में गरीब हिन्दू बागरी समुदाय पर मुस्लिमों के एक वर्ग ने हमला कर दिया था, जिसमे महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए थे

Tandoallhyar Sindh:
Lashari community attacks on #Hindu poor Bagri community many people including women injured seriously… We request @SSP_TAY to take immediately action on culprits and provide justice and security to poor hindu community. pic.twitter.com/fO3TCIYMew

— Shiva Kachhi (دراوڙ)🇵🇰🇵🇰 (@FaqirShiva) February 14, 2023

नारायण दास भील ने सिंध प्रांत से उन हिन्दू लड़कियों का आंकड़ा दिया है, जिनका अपहरण जनवरी 2023 में कर लिया गया था। हालाँकि उनका कहना है कि ऐसे बहुत मामले होते हैं, जिनमें रिपोर्ट नहीं दर्ज की जाती है।

हिन्दुओं के साथ पाकिस्तान में जबरन निकाह, मजहबीकरण एवं अन्य प्रकार शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं परन्तु विश्व में कहीं पर भी पाकिस्तान के हिन्दुओं की पीड़ा पर बात नहीं होती है, कहीं पर भी यह बात नहीं उठती है कि विश्व में अल्पसंख्यक समुदाय, जिनके लिए एक भी देश नहीं है, कोई स्थान नहीं है, उनके लिए न्याय की बात की जाए? यूएन से लेकर हर संस्था में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा नहीं होती।

Hindu Community in INDIA and our Govt should plan to evacuate Hindus from Pakistan ….If Bharat can give shelter to Rohingya ,,, why not Hindus
pic.twitter.com/kdo5OQ1IUL

— No Conversion (@noconversion) February 21, 2023

उनकी पीड़ा ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे विमर्श से बाहर की पीड़ा है, जिसे कोई समझना नहीं चाहता है और जिसे कोई देखना नहीं चाहता है।

(यह स्टोरी हिंदू पोस्ट की है और यहाँ साभार पुनर्प्रकाशित की जा रही है.)

(यह आलेख लेखक के व्यक्तिगत विचारों, दृष्टिकोणों और तर्कों को व्यक्त करता है। कॉलम और लेखों में व्यक्त किये गये विचार किसी भी तरह से टाउन पोस्ट, इसके संपादक की राय या इसकी संपादकीय नीतियों या दृष्टिकोण को इंगित नहीं करते हैं.)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रामगढ़ में हाथियों का हमला, तीन ग्रामीणों की मौत

रामगढ़ के गोला क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।

एआई अच्छा सेवक पर मालिक के रूप में खराब है : सरयू राय

जमशेदपुर में डिजिटल क्रांति का नया अध्याय: साकची में ISM रांची सेंटर का भव्य शुभारंभ जमशेदपुर। लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत