जमशेदपुर के मानगो में पानी  के लिए पकड़नी पड़ रही आंदोलन की राह, कारण जानकर रह जाइएगा हैरान

जमशेदपुर; अपनी उत्कृष्ट नागरिक सुविधाओं के लिए वैश्विक स्तर पर चर्चित जमशेदपुर शहर में एक ऐसा भी इलाका है, जहां पीने के पानी के लिए लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा. वजह बनी है सरकारी स्तर पर पानी वितरण में  बरती जा रही असमान नीति. आलम यह है की मानगो के किसी क्षेत्र में 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही तो कहीं पर पानी का नामोनिशान तक नहीं. बूंद बूंद के लिए तरस रहे लोग. 

इस विचित्र स्थिति और इससे हो रही लोगों की परेशानी के मद्देनजर निकाय से लेकर प्रशासन तक जनता ने गुहार लगाई पर आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला. कोई करवाई नहीं हुई. अलबत्ता फीलिंग को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहता है. पानी की आपूर्ति हो या ना हो बिल जरूर भेज दिया जाता है.

लोगों को इस विकट स्थिति से उबारने के लिए क्षेत्र के प्रमुख गैर राजनीतिक वह गैर सरकारी संगठन मानगो विकास समिति ने पहल की है. समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह बताते हैं कि मानगो की जनता पेयजल के असमान वितरण से परेशान है. किसी इलाके में 24×7×365 मोड पर जलापूर्ति हो रही है तो किसी इलाके में वर्षों से एक बूंद पेयजल नहीं टपका. वे बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि विभाग को सूचना नहीं है, लगातार शिकायत करने के बावजूद विभाग कुंभकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है. दूरभाष पर विभागीय अधिकारियों को सूचित कर समस्या के समाधान का कई बार आग्रह किया गया पर आस्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिल रहा. 

ओंकार नाथ सिंह बताते हैं कि जलापूर्ति योजना का ठेकेदार निरंकुश है और आम जनता की कौन कहे, अधिकारियों की भी नहीं सुनता. आकर कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है.

मानव विकास समिति के अध्यक्ष ने आंदोलन करने की इस सूचना के साथ विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार को चेताया है कि यदि तीन दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं निकलता है तो घेराव व तालाबंदी के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी पेयजल स्वच्छता विभाग व मानगो नगर निगम के अधिकारियों की होगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

सरायकेला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा जिला प्रशासन

उप विकास आयुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश शनिवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, विकास मेला, शाम 6 बजे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत