स्वामी भूमानंद तीर्थ जी महाराज व मां गुरु प्रिया का जमशेदपुर आगमन 21 फरवरी को, जानिए 57 वें जमशेदपुर वार्षिक ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम

जमशेदपुर ; दक्षिण भारत के प्रख्यात संत स्वामी भूमानंद तीर्थ जी महाराज व  मां गुरूप्रिया का 21 फरवरी मंगलवार को जमशेदपुर आगमन हो रहा है. उनके प्रधान आचार्यत्व में 57 वें जमशेदपुर वार्षिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन सीएच एरिया (नॉर्थ वेस्ट) स्थित आत्मीय वैभव विकास केंद्र( सीआईआरडी) में 22 फरवरी से 9 मार्च तक होगा,  इसके तहत आध्यात्मिक उत्थान से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम होंगे. 

शहर में हर साल यह ज्ञान यज्ञ होता रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें व्यतिक्रम हो गया था. स्वामीजी के श्रद्धालुओं के लिए अब यह आयोजन हो रहा है.

ज्ञान यज्ञ की शुरूआत 22 फरवरी को शाम 7 से 8 बजे तक दर्शन और सत्संग से होगा जिसमें स्वामीजी मानव जीवन में आध्यात्मिक उन्नति के उपाय बताएंगे. 

24 फरवरी को शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक गुरू अर्चना और स्वामीजी के आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा.

प्रवचन

स्वामी भूमानंद तीर्थ के प्रवचन की शुरूआत 27 फरवरी से शाम 7 बजे से 8 बजे तक होगी और यह सिलसिला 4 मार्च तक लगातार

चलता रहेगा. इसके बाद 28 फरवरी से 2 मार्च तक मां गुरूप्रिया का साधना सत्संग (हिंदी में) रोजाना सुबह 10.30 से 11.45 बजे तक होगा. 6 से 8 मार्च तक मां गुरूप्रिया का दैनिक जीवन में भगवद्गीता पर अंग्रेजी में उद्बोधन होगा. 9 मार्च को शाम 7 बजे से 8.15 बजे तक समापन सत्संग होगा.

अन्य कार्यक्रम

स्कूली बच्चों को उत्प्रेरणा

ज्ञान यज्ञ में बच्चों के लिए भी कार्यक्रम रखा गया है. 25 फरवरी को शाम 4 बजे से 5 बजे तक केंद्र में बच्चों के लिए कार्यक्रम होगा जिसमें स्वामीजी और मां गुरूप्रिया बच्चों को संबोधित करेंगे और बच्चे अपनी शंकाओं का समाधान भी संवाद सत्र में कर सकेंगे.

दान सत्र

केंद्र में 26 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गरीबों को चादर और कंबल का वितरण स्वामीजी और उनके शिष्य अपने हाथों से करेंगे.

हाता में दान सत्र

आदिवासी बहुल हाता में केंद्र की ओर से ग्रामवासियों को चादर और कंबल के वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है. यह आयोजन 25 मार्च को अपराहन 1 से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु हैं. ज्ञान यज्ञ से जुड़े सारे चलेगा.

उल्लेखनीय है कि स्वामी भूमानंद तीर्थ के अधिकांश कार्यक्रम आत्मीय वैभव विकास केंद्र में होंगे, हालांकि कुछ कार्यक्रम दूसरी जगह पर भी होंगे. 

जानिए स्वामी भूमानंद तीर्थ के

स्वामी भूमानंद तीर्थ नारायण आश्रम तपोवनम और आत्मीय वैभव विकास केंद्र के संस्थापक हैं. वे आदि शंकराचार्य की तीर्थ परंपरा से जुड़े हैं. पश्चिम बंगाल के दक्षिण खंड के बाबा गंगाधर परमहंस से उन्होंने ब्रह्मविद्या की दीक्षा ली. कुछ सालों की साधना के बाद 23 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया. स्वामीजी क जन्म एक ब्राह्मण परिवार में केरल के त्रिशूर जिले के पारालिक्कड़ गांव में हुआ जो आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली कालडी के निकट है, उनकी माता धार्मिक स्वभाव की गृहिणी थी जिन्होंने अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार दिए. संस्कृत के कई श्लोक उन्हें माता ने सिखाए जो अनपढ़ भले थी, लेकिन धार्मिक संस्कार उनमें कूट-कूटकर भरे थे. युवा अवस्था में ही स्वामीजी मंदिर जाते थे और सूर्य नमस्कार करते थे. उनकी मुलाकात जब गंगाधर परमहंस से हुई तो उनकी जीवन धारा ही बदल गई. 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शुक्रवार को सीमा से जुड़े कई अहम मुद्दों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत