दिल्ली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाक़ू से गोद कर नृशंस हत्या की

दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो क़ानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करती है! यहाँ पर पटेल नगर इलाके में इलाके में दो एक 17 वर्ष के युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। पटेल नगर पुलिस ने यह जानकारी मीडिया के साथ शनिवार को साझा की है।

यह घटना 28 अक्टूबर, शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। युवक कंप्यूटर की कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस जा रहा था, तभी 2 युवकों ने घेर लिया, शुरू में थोड़ी बहस हुई और उसके बाद दोनों लड़कों ने चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के अनुसार यह उनकी बेटी के साथ ये युवक छेड़छाड़ किया करते थे, और उनके बेटे ने कई बार इसका विरोध किया था।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि तीन युवक एक गली में लड़ रहे हैं, तभी अचानक एक युवक चाकू निकालकर वार करने लगता है। वीडियो में युवक की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। युवक को घायल कर दोनों आरोपी घटनास्थल से भाग जाते हैं । वहीं घायल युवक किसी को सहायता के लिए बुलाने के लिए अपना फोन निकालता है, लेकिन किसी से बात करने से पहले ही वह बेसुध हो कर नीचे गिर जाता है। कुछ लोगों ने युवक को लहूलुहान अवस्था में देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोनों आरोपियों की पहचान स्थापित कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। दोनों अपराधी अवयस्क हैं, और उनके पास से हत्या में उपयोग किये गए चाक़ू भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला है कि उनके साथ एक अन्य युवक भी इस घटना में सम्मिलित था, जो अभी फरार है। पुलिस उस युवक को ढूंढ रही है, और जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऐसी और भी घटनाएँ हो रही हैं, जो क़ानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं

पिछले ही दिनों 12-13 अक्टूबर की रात शादीपुर में नीतेश नाम के एक युवक को पीटा गया था। 15 अक्टूबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नीतेश के परिवार का बताया कि आरोपियों ने किसी बात को लेकर नीतेश और उसके दोस्तों को गाली दी, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान उन लोगों ने नीतेश और उसके दोस्तों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नीतेश की मौत हो गई।

(यह स्टोरी हिंदू पोस्ट का है और यहाँ साभार पुनर्प्रकाशित किया जा रहा है। )

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलों के बीच ममता बनर्जी अकेले ही कोलकाता लौटीं

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा पार्टी का कांग्रेस में पुनर्विलय करने की...

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

गुवाहाटी, 10 जून (आईएएनएस)। असम सरकार ने चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले वंचित समुदायों के छात्रों के लिए एक नई मुफ्त परिवहन योजना...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दुवानसाही के थे मूल निवासी सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप हुए सड़क हादसे में...

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

गुवाहाटी, 10 जून (आईएएनएस)। असम सरकार ने चाय बागान क्षेत्रों में रहने वाले वंचित समुदायों के छात्रों के लिए एक नई मुफ्त परिवहन योजना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत