मेलबोर्न में कल भारत-पाक टी20 मैच, पाकिस्तान में एशिया कप खेलने पर रोहित शर्मा के बयान से अटकलें

डेस्क: मेलबोर्न में मौसम अनुकूल हो रहा है और मैच खेले जाने की पूरी संभावना है। मौसम संबंधी भविष्यवाणी में सुधार हुआ है और रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 मैच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

शनिवार को सुबह से ही बारिश रुकी है और इससे क्रिकेट समर्थकों की बांछें खिल गयी हैं।

मौसम विभाग ने 60 प्रतिशत वर्षा की संभावना व्यक्त की है रविवार के लिए। लेकिन अब तक मौसम बिल्कुल ठीक प्रतीत हो रहा है।

बस प्रतीक्षा करने के लिए कुछ और घंटे ही बचे हैं। फिर क्रिकेट की दुनिया में सबसे हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच मेलबर्न के मैदान पर शुरू होगा।

रोहित शर्मा की टीम इंडिया एशिया कप में मिली हार का बदला लेने के लिए तैयार है।

लेकिन इसी बीच भारतीय कप्तान ने अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर मुंह खोल दिया है।

इस संदर्भ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह की टिप्पणियों ने पहले ही तीखी बहस छेड़ दी है।

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान में एशिया कप होता है तो भारत इसमें हिस्सा नहीं लेगा।

उन्होंने यह भी मांग की कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान के बजाय तटस्थ स्थान पर किया जाए।

पाकिस्तान बोर्ड के अधिकारियों से लेकर पूर्व क्रिकेटर सभी बोर्ड सचिव की इस मांग के खिलाफ हैं।

और इस विवाद के बीच रोहित ने अगले साल एशिया कप में खेलने को लेकर अपनी राय जाहिर की।

रविवार को मेलबर्न में टी20 विश्व कप के मंच पर दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों का आमना-सामना होगा।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान ने शनिवार को पत्रकारों का सामना किया। उनसे अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने के बारे में पूछा गया।

रोहित का जवाब था कि अभी के लिए हम वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहे हैं। क्योंकि यह टूर्नामेंट हमारे लिए काफी अहम है। मैं नहीं सोचता कि बाद में क्या होगा। इसका फैसला बीसीसीआई करेगा। हम भविष्य के लिए तैयारी करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत