कांतारा जैसी फिल्म क्यों हिट हो जाती है और बॉलीवुड ऐसी फिल्में क्यों नहीं बना सकता?

कांतारा एक कन्नड़ फिल्म है। पर, इसके डब किये गये हिंदी संस्करण को भी उत्तर एवं पूर्वी भारत के दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है। क्या वजह है इसकी?

कांतारा फिल्म को अधिकांश समीक्षकों ने जमकर सराहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबार ने भी इसे फोर स्टार की रेटिंग दी है। केवल कुछ घोषित वामपंथी पोर्टलों की बात छोड़ दी जाए, तो शायद ही कोई ऐसा समीक्षक होगा, जिसने इस कन्नड़ फिल्म की सराहना न की है।

यदि 16 करोड़ के मामूली बजट पर बनी एक कन्नड़ फिल्म, जिसे पहले अन्य भाषाओं में डब भी नहीं किया गया था, केवल दर्शकों की सराहना की वजह से पूरे भारत में हिट हो जा सकती है, तो आखिर क्या वजह है कि मुंबई फिल्म नगरी के मंजे हुए फिल्मकारों को फिल्म हिट होने का फार्मूला अब समझ ही नहीं आ रहा है। कहाँ गलती हो जा रही है।

पिछले एक वर्ष से यदि हिट फिल्मों की बात की जाए तो उनमें शामिल है कश्मीर फाइल्स, आरआरआर, कार्तिकेय 2 और अब कांतारा।

kantara still
कांतारा फिल्म का दृश्य।

क्या बॉलीवुड के फिल्मकारों को इन फिल्मों के नामों से कोई संदेश नहीं मिलता?

खासकर यह संदेश कि लोगों ने अपनी विरासत, अपनी संस्कृति का मजाक उड़ानेवालों को सहना छोड़ दिया है?

कांतारा फिल्म के हिट होने और बॉलीवुड के बादशाहों की अकड़ ढीली न पड़ने के कारणों का अचूक विश्लेषण करता है एकेटीके यानी आज की ताजा खबर का वीडियो रिव्यू।

इस रिव्यू में कई महत्वपूर्ण मसलों पर बेबाकी से चर्चा की गयी है।

हम यह अनुशंसा करते हैं कि आप इस वीडियो रिव्यू को अवश्य देखें और फिर यह निर्णय करें कि आपको कांतारा फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

आज की ताजा खबर एकेटीके वीडियो चैनेल पर कांतारा फिल्म की रोचक समीक्षा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तृणमूल के विलय और गठबंधन की चर्चा पर बोले सौगत रॉय, “कांग्रेस-टीएमसी मिलकर भाजपा को हराएं”

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कांग्रेस के साथ विलय या गठबंधन की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद सौगत रॉय ने स्पष्ट...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत