आजादनगर में तीसरी मंजिल पर काम कर रहे श्रमिक की गिरने से मौत

परिजनों ने प्रशासन से 10 लाख रु. मुआवजा दिलाने की मांग की

जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत चेपापुल के समीप शमीम के घर पर तीसरी मंजिल पर काम कर रहे 27 वर्षीय सरफराज आलम की छत से गिर कर मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सरफराज आलम को घायल अवस्था में टीएमएच में भर्ती कराया।

टीएमएच के इमरजेंसी में उसका इलाज चला, लेकिन इलाज के दौरान सरफराज आलम ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से सरफराज आलम के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिवार के लोगों ने बताया कि सरफराज आलम शमीम के यहां पुट्टी का काम कर रहा था, तभी यह घटना घटी।

सरफराज के दोस्त परवेज ने बताया कि सरफराज के पिता बीमार रहते हैं। घर में यही एक कमाने वाला था।

सरफराज माता- पिता के साथ वारिस कॉलोनी में किराये के घर में रहता था।

परिजनों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर शमीम से 10 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग की है।

27 वर्षीय सरफराज आलम की तीसरी मंजिल से गिर कर मौत हो गई। टीएमएच में रिश्तेदार व मित्र।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

हजारीबाग के दनुआ घाटी में शॉर्ट सर्किट से टेलर में आग लगी, जिससे टेलर जलकर खाक हो गया, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

झारखंड सेवा शक्ति (JSS) का शुभारंभ: युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्ग को जोड़कर सामाजिक बदलाव का संकल्प

रांची। सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण और जनहित के समस्याओं के लिए प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुटता का संकल्प

जमशेदपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की ओर से शहीदों...

Balen Shah Nepal: महज एक माह में दो-दो मंत्रियों को देना पड़ा इस्तीफा, सरकार पर संकट के संकेत

• भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी सरकार • पार्टी के भीतर खटपट की चर्चा • भारत-नेपाल संबंधों पर भी उठे सवाल नई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत