दुमका की बेटी अंकिता की हत्या के विरोध में जमशेदपुर में मशाल जुलूस, प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए अविलंब फाँसी देने की मांग की
जमशेदपुर: दुमका की बेटी अंकिता की हत्या मामले में पूरे राज्य भर में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ‘कोशिश एक मुस्कान लाने की’ ने मशाल जुलूस निकाला और अंकिता की हत्या के दोषी को फाँसी की सजा देने की मांग की।
गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक स्थल से यह मशाल जुलुस निकलकर गोलमुरी गोल चक्कर तक पहुंची।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में अंकिता के दोषियों को फांसी दिए जाने का बैनर था। सभी बैनर और मशाल के साथ इस मशाल जुलूस में शामिल हुए।
संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएँ सरकार और प्रसाशन के खोखले वादों की पोल खोलती हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं हैं और इन्हें फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रस्तुत कर अविलम्ब फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न करें।
