खरकई और स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाके के लोगों के लिए अलर्ट
लगातार बारिश से जमशेदपुर में जीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने कहा बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी
जमशेदपुर: जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं से शहरी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहे हवा के साथ हो रहे बारिश से शहर के कई सड़कों के किनारे जगह-जगह पेड़ गिरने से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगी है।
वैसे किसानों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
उधर, शहर की दोनों प्रमुख नदियों, खरकई और स्वर्णरेखा, के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
निचले इलाके के लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
मौसम विभाग की अगर मानें तो अगले 24 घंटे तक इसी तरह से बारिश की संभावना बनी हुई है।
