अग्रहरि समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने पद से इस्तीफा दिया

पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कदम पर सवाल उठाये

जमशेदपुर: अग्रहरि समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा विगत 11 जुलाई को जमशेदपुर से श्रीखंड कैलाश यात्रा में अपने साथ गये जमशेदपुर के हरि ओम साव की निरमंड में आकस्मिक मौत हो जाने के बाद कई प्रकार के आरोपों से घिरने के बाद दिया है।

उन्होंने अपने और अपने परिवार के सदस्यों को जान-माल का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार भी लगाई है।

विगत 11 जुलाई को पूरे देश भर से 12 सदस्यों का जत्था श्रीखंड कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुआ था।

इधर, जमशेदपुर से हरि ओम साव और पवन अग्रहरि भी यात्रा में शामिल हुए थे।

यात्रा के दौरान निरमंड में तबीयत खराब होने की वजह से हरिओम साहू रुक गए।

उनके साथ गये पवन अग्रहरि जत्था के साथ आगे निकल गये।

दूसरी ओर, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने हरिओम साहू को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद से लगातार मृतक के परिजन उनपर हत्या का आरोप लगाने लगे।

वहीं, समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पवन अग्रहरि पर जांच टीम बैठा दी।

उसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से और अन्य माध्यमों से पवन अग्रहरि को धमकियां मिलने लगीं।

वहीं, इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजन कर अग्रहरी समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

हरिओम साहू की मृत्यु को उन्होंने दुर्भाग्यजनक अनहोनी बताया।

उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिना प्रारंभिक जांच किये ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा इन पर जांच टीम बैठा दी गई।

उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन देश के हर कोने से गए यात्रियों का जत्था भी उनके साथ था, जो हर स्थिति के गवाह हैं। बावजूद इसके इस अनहोनी को हत्या का रूप देकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर उनके परिवार के सदस्य को जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है।

इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

थक-हार कर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और जिला प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। 

पवन अग्रहरि मीडियो से बातचीत करते हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

हनुमान जयंती पर जमशेदपुर में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

जमशेदपुर : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जलाराम भवन से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत