जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन का पुतला फूंका

जमशेदपुर: जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया है. एसोसिएशन ने विभागीय सचिव के उस कथित आदेश का पुरजोर विरोध किया है, जिसके तहत बाहर से आनेवाले गाड़ियों से राज्य का परमिट बनाने और नहीं बनाने के एवज में भारी-भरकम जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया है.

ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को अर्धनग्न रैली की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय और फिर 48 घंटे बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है.

ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि उनके पास नेशनल परमिट होने के बाद भी परिवहन विभाग ज़बरन नेशनल परमिट को अमान्य साबित कर ट्रांसपोर्टरों को परेशान कर रही है.

बताया गया कि अकेले जमशेदपुर में करीब 10 हजार नेशनल परमिट धारी ट्रांसपोर्टर हैं, जिन्हें विभाग के तुगलकी फरमान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं सुनी जाती हैं, तो सारे ट्रांसपोर्टर अपने- अपने वाहनों को रांची ले जाकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष खड़ी कर देंगे. 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

जमशेदपुर के सरजमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, महिला ने पुश्तैनी जमीन बताकर रुकवाया काम

जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं महिला और काम बंद हो गया, थाने में भी बात नहीं बनी ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत