बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए 21 मार्च को दिल्ली कूच की तैयारी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल में उतारने की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति, मिशन मोदी, पी.एम अगेन तथा कई स्थानीय समाजसेवी संस्थाएँ आगामी 21 मार्च को पैदल यात्रा के माध्यम से दिल्ली के लिए कूच करेंगी.

इस योजना का शिल्यान्यास वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा सिद्धू कान्हू मैदान में किया गया था, लेकिन तब से लेकर अब तक केवल योजना में केवल पैसों का बंदरबांट हो रही है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं.

काम शुरू होने के बाद कई चरणों मे काम हुआ, लेकिन कोई भी काम अबतक पूरा नही हुआ और आज भी योजना अधूरी है.

लोगों से पाइपलाइन के पैसे भी लिए गए लेकिन अब तक पानी उन्हें नही मिला.

योजना के शुरू होने से लाखों घरों में पानी पहुँचेगा.

इस मांग को लेकर अब विभिन्न संस्थाओं ने आर-पार लड़ाई की ठानी है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सुबोध कुमार झा ने बताया कि आगामी 21 मार्च को इसको लेकर जमशेदपुर से राजधानी दिल्ली तक पैदल यात्रा की जाएगी और वहां पहुँचकर लोकसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा ।

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए 21 मार्च को दिल्ली कूच की तैयारी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग विवाद के बीच छोड़ा पद

काठमांडू: नेपाल की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह...

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: धमाकों के बीच समंदर में डटे कप्तान मनीष, डेढ़ महीने बाद सुरक्षित लौटे घर

जमशेदपुर। ईरान के आधिकारिक समुद्री जलमार्ग होर्मुज़ क्षेत्र में बीते डेढ़ महीने तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के बाद मानगो निवासी मालवाहक जहाज...

सिनी में दर्दनाक हादसा: दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आए 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सरायकेला : जिले के सिनी रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत