हर्षा एवं रूपेश की हत्या के विरोध में जमशेदपुर में बजरंग दल का प्रदर्शन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश भर में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को लक्षित कर किये जा रहे आक्रमण एवं हत्याएँ एक षडयंत्र को इंगित करती हैं.
जमशेदपुर: झारखण्ड के बरही में रूपेश पाण्डेय एवं कर्नाटक के शिमोगा में बजरंगदल कार्यकर्ता हर्षा की नृशंस हत्या को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन किया।
गुरुवार को उपायुक्त को एक स्मार-पत्र देने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों झरखण्ड राज्य के बरही में सरस्वती पूजन के विसर्जन के दौरान एक भीड़ द्वारा रूपेश पाण्डेय की नृशंस हत्या कर दी गयी थी. इसी प्रकार, कुछ ही दिनों पहले कर्नाटक के शिमोगा में बजरंगदल के कार्यकर्ता हर्षा की क्रूरता पूर्वक हत्या जिहादियों एवं देश विरोधी तत्वों द्वारा कर कर दी गयी.
इन सभी निंदनीय एवं अमानवीय घटना को देखते हुए, हाल के दिनों में जिस प्रकार देश भर में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को लक्षित कर आक्रमण किया जा रहा है एवं हत्याएं की जा रही हैं, यह एक षडयंत्र को इंगित करता है और यह संकेत देता है कि ऐसा करके हिन्दू समाज के युवाओं में एक डर का वातावरण उत्पन्न करने तथा देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताों ने कहा कि चिंता की बात तो यह है कि इन घटनाओं में प्रशासन की भूमिका भी लचर रहती है जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ता प्रतीत होता है तथा हिन्दू समाज अपने आप को असुरक्षित पता है।
उन्होंने राष्ट्रपति से यह आग्रह किया कि इन घटनाओं पर संज्ञान लेते उचित जांच कर हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश सम्बंधित राज्य सरकारों को दिये जाएँ।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने यह मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो एवं हिन्दू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और प्रशासन द्वारा ऐसी समुचित व्यवस्था की जाए।
