जुबिली पार्क परिसर में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक से आम नागरिकों को असुविधा

जमशेदपुर: जुबिली पार्क परिसर में गाड़ियों के प्रवेश व परिचालन पर 31 दिसंबर 22 से 2 जनवरी 23 तक रोक लगा दी गयी है. हालांकि यह रोक नये वर्ष में और साल के अंतिम दिन उमड़नेेवाली भीड़ को ध्यान में रखकर लगायी गयी है, लेकिन इस रोक से आम नागरिकों को असुविधा भी हो रही है. कई नागरिकों व राहगीरों ने इस कदम पर असंतोष जताया है.

जमशेदपुर नये साल के आगाज की तैयारियों में जुट चुका है. शहर का ऐतिहासिक जुबिली पार्क सैलानियों के लिए तैयार है. मगर पार्क प्रबंधन द्वारा पार्क के भीतर से होकर गुजरने वाली गाड़ियों पर के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. यह रोक 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक रहेगी.

इस रोक पर कई आम राहगीरों ने पार्क प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है.

इन लोगों का कहना है कि पार्क के भीतर से होकर आसानी से आवागमन होता था. इससे समय भी कम लगता था. लेकिन अचानक प्रबंधन द्वारा पार्क में नो एंट्री का नोटिस लगा दिया गया है.

इस निर्णय से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब पार्क प्रबंधन द्वारा 1 जनवरी को उमड़नेेवाली भीड़ को देखते हुए पाक के भीतर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है. 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मईयां सम्मान योजना : अप्रैल की राशि जल्द पहुंचेगी 2.86 लाख पूर्वी सिंहभूम के लाभुकों के खातों में

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की करीब 2.86 लाख महिला लाभुकों को मईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की सहायता राशि जल्द मिलने...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत