Guwa News: गुवा की बेटी प्रियंका मिंज बैंकॉक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, ग्लोबल लीग डांस प्रतियोगिता में दिखाएंगी हुनर

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगी। प्रतिभाशाली बेटी प्रियंका मिंज अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। महज 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और नृत्य के प्रति समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रियंका अपनी टीम के साथ 15 जुलाई से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित ग्लोबल लीग डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और भारतीय संस्कृति व प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

बचपन से ही नृत्य के प्रति विशेष रुचि रखने वाली प्रियंका ने लगातार अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से पूरे गुवा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

प्रियंका की इस उपलब्धि के सम्मान में गुवा के सहचरी ग्रुप की महिलाओं ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियंका ने अपनी प्रतिभा और अथक मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा है।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रियंका बैंकॉक में शानदार प्रदर्शन कर भारत, झारखंड और गुवा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।

सम्मान समारोह में प्रियंका मिंज ने सहचरी ग्रुप की महिलाओं और क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज से मिला यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्रोत है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

गुवा के लोगों का कहना है कि अपनी बिटिया से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इस सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Chandil News: जंगली टस्कर हाथी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग कार्यालय में नहीं मिला कोई अधिकारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के मैसाड़ा और कालीचामदा गांवों में पिछले 15 से 20 दिनों से एक...

भोजपुर एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में पांच गोलियों की पुष्टि

  सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर मामले में न्यायिक आयोग गठन का एलान किया मुख्य बिंदु: भरत तिवारी को मुठभेड़ में लगी थीं कुल पांच गोलियां:...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

Chandil News: जंगली टस्कर हाथी से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग कार्यालय में नहीं मिला कोई अधिकारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के मैसाड़ा और कालीचामदा गांवों में पिछले 15 से 20 दिनों से एक...

नीलाचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी ‘यमराज’ गिरफ्तार, कांड्रा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गम्हरिया: सरायकेला खरसावां जिले की कांड्रा पुलिस ने बीते वर्ष कांड्रा स्थित नीलाचल कंपनी में हुई डकैती के मामले में लंबे समय से फरार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत