झारखंड: गिरिडीह में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के बोरो हवाई अड्डा के समीप की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सीहोडीह निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और एक छोटे बच्चे के साथ किराए के मकान में रहता था। उसका शव कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जबकि परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पंकज ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक की मां का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कुछ आशंकाएं भी जताई हैं, हालांकि पुलिस ने कहा है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

परिजनों का दावा है कि घटना से पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसएनसीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, बागी सांसदों को अलग मान्यता न देने की मांग

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के...

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत