यूबीटी सांसदों की बगावत के दावों पर बोले राजू वाघमारे, बहुमत हमारे पास है ऑपरेशन टाइगर की कोई जरूरत नहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने शिवसेना (यूबीटी) और विपक्षी दलों पर कई मुद्दों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। वहीं, विभिन्न नेताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर भी तीखे बयान सामने आए हैं।

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के पार्टी संपर्क में होने के सवाल पर कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने पहले ही स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ जैसी किसी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वर्तमान में सरकार के पास बहुमत है और कोई चुनाव भी नहीं है। ऐसे किसी राजनीतिक ऑपरेशन की कोई जरूरत नहीं है और पार्टी स्थिर स्थिति में है।

इसी दौरान, कॉमेडी शो में कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी गई। वाघमारे ने कहा कि किसी भी स्टैंड-अप कॉमेडी या टॉक शो में किसी मृत व्यक्ति के शरीर या उनसे जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियां करना पूरी तरह गलत है। इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए कहा कि एक डॉक्टर जैसे पेशेवर व्यक्ति द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना और मजाक बनाना निंदनीय है।

टीएमसी के भीतर कथित असंतोष को लेकर भी राजू वाघमारे ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली से कई सांसद नाराज बताए जा रहे हैं। उनके अनुसार, पार्टी में कई बार ऐसे हालात बनते हैं जब नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के बीच असहमति खुलकर सामने आने लगती है।

इसी विषय पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के दौरान अभिषेक बनर्जी का प्रभाव काफी अधिक था और कई फैसलों में उनकी भूमिका प्रमुख रहती थी।

वहीं, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी में भारी असंतोष है और जनता के बीच भी सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का गठन कांग्रेस से अलग होकर हुआ था और उसके शुरुआती दौर में भी राजनीतिक टकराव की स्थितियां रही थीं।

एसएकेएमएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत