बिहार: गोपालगंज में महिला की पीटकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

गोपालगंज, 28 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गांव में मामूली से विवाद में गुरुवार को एक महिला की कथित तौर पर लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में बच्चों के शौच करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान सुनील चौहान की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस की देरी से नाराज ग्रामीणों ने भोरे-मीरगंज मुख्य सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीण और आक्रोशित हो गए और पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस देर से पहुंची।

पुलिस को हालात काबू करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

हथुआ एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

एमएनपीएएसएच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर...

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत