झारखंड की स्वास्थ्य सेवा पर उठ रहे सवाल, सीकेपी अनुमंडल अस्पताल से कागज के डिब्बे में नवजात का शव घर ले गए पिता

चाईबासा : आखिर कब जागेगा झारखंड का स्वास्थ्य विभाग। कभी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ा दिया जाता है तो कभी मासूम के शव को कागज के डिब्बे मे परिजनों को थमा दिया जाता। पिछली बार तो सरकार ने कुछेक स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर मामले की इतिश्री कर दी, इस बार देखें क्या एक्शन लेता है स्वास्थ्य विभाग।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है.

यहां एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों को उसका शव डब्बे में भरकर घर ले जाने को मजबूर होना पड़ा. जानकारी के अनुसार कराइकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम अपनी पत्नी रीता तिरिया को तीन दिन पहले प्रसव के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराए थे.

शनिवार को रीता तिरिया ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने किसी प्रकार की सहायता नहीं की. न तो शव को घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और न ही कोई अन्य व्यवस्था की गई. मजबूरी में रामकृष्ण हेम्ब्रम नवजात के शव को एक डब्बे में रखकर अपने गांव ले गए.

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में गांव से आने वाले मरीजों के साथ अक्सर ठीक व्यवहार नहीं किया जाता.

अगर स्वास्थ्य विभाग चाहता तो एंबुलेंस के माध्यम से मृत नवजात और परिजनों को उनके घर तक पहुंचाया जा सकता था. इस घटना ने एक बार फिर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एक ओर जहां राज्य में करोड़ों रुपये खर्च कर मुख्यमंत्री आवास को नया स्वरूप दिया जा रहा है, वहीं खनिज संपदा से भरपूर कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा से स्वास्थ्य विभाग की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जो व्यवस्था और सरकार दोनों को कटघरे में खड़ा कर रही हैं.

वैसे भी निजी स्वास्थ्य सेवा बेहद महंगी है। नतीजा गरीब और मध्यम वर्ग कर्ज में डूब जाते हैं। कई ऐसे भी परिवार हैं जिन्हें कर्ज मिलना भी मुश्किल ैहै। सरकार की आयुष्मान कार्ड का हाल भी सुहान अल्ला है। आयुष्मान कार्ड की जो सर्जरी प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध है वह भी संतोषजनक नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

बिहार में पुलिस पर फायरिंग करने वाला युवक मुठभेड़ में मारा गया, हथियार बरामद

आरा, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हवाई फायरिंग और पुलिस पर हथियार तानने वाला युवक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत