गालूडीह में सीएसपी संचालक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है जहां पुलिस ने बीते दिनों गालूडीह थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया। मामले में संलिप्त दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें की विगत 12 जनवरी को सीएससी केंद्र संचालक तारापदो महतो नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने जाँच के दौरान विकास दुबे एवं अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद इस घटना का मुख्य कारण है।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पूर्व में भी इस घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था पर उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

12 जनवरी को उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता है जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

जमशेदपुर के चर्चित गोरा हत्या मामले में महिला सिपाही गिरफ्तार, गैंगवार जुड़ा है मामला

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के समीप हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत