शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी 26,172 के पार


मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 638.12 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,567.48 और निफ्टी 206 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,172 पर था।
सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, बीईएल, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, इंडिगो और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 505.10 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,815.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 202.70 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,593 पर था। ऑटो, मेटल, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी, कंजप्शन और सर्विसेज समेत ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। व्यापक आधार पर भी बाजार का रुझान सकारात्मक था। 2,794 शेयर हरे निशान में; 1,515 शेयर लाल निशान में और 192 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय स्टॉक मार्केट में तेजी जारी है। इसकी वजह फेड की ओर से ब्याज दरों में कमी की संभावना है। आईटी और मेटल स्टॉक्स में तेजी बनी हुई है। हालांकि, निवेशक अभी भी भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर निगाहें बनाए रखे हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में कटौती के अनुमान के कारण सोना भी रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है और इसमें आगे भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछलकर 85,145.90 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी भी शानदार तेजी के साथ 26,055.85 स्तर पर खुला था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल के गोसाबा में तालाब से बरामद हुए हथियार, जांच में जुटी पुलिस

गोसाबा (दक्षिण 24 परगना),14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा में एक तालाब से देसी हथियार बरामद होने के...

पंजाब में अनुसूचित जाति आयोग की 29वीं बैठक, कल्याण योजनाओं पर चर्चा: जसवीर सिंह गढ़ी

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की बैठक को लेकर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत