सूर्य सिंह बेसरा बोले-उन्हें जान की खतरा, मिलना चाहिए अंगरक्षक, झामुमो रच सकता है साजिश, महसूस कर रहे असुरक्षित

जनवरी 2025 में गृह सचिव ने जमशेदपुर एसएसपी को दिया था आदेश

झारखंड मुक्ति मोर्चा के साज़िश के तहत हत्याकांड को अंजाम दे सकता

ख़ुफिया सूत्रों के हवाले से सर्तक रहने को कहा गया, बेसरा अभी भुवनेश्वर में

19 दिसम्बर को 11 बजे जमशेदपुर के एसएसपी से करेंगे मुलाकात

भुवनेश्वर, (ओडिशा) : पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा है क गृह सचिव ने जमशेदपुर एसएसपी को अंगरक्षक उपलब्ध कराने का दिया था आदेश, बावजूद सरकार मौन है।

एक विप्प्ति जारी कर उन्होंने कहा है कि वे फिलहाल भुवनेश्वर मे हैं। बेसरा 15, 16, 17 दिसम्बर को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर गए हुए थे।

बेसरा के गुरु रहे, नयन चांद हेंब्रम, जो “भारतीय आदिम जाति सेवक संघ” नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, साथ ही वे “अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज” के पुरोधा रहे नयन चांद हेंब्रम के आकस्मिक निधन विगत 7 दिसम्बर 2025 को भुवनेश्वर स्थित एक अस्पताल में हो गया था। उनका श्राद्ध कर्म भुवनेश्वर में 16 और 17 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ। उसी श्राद्ध कर्मों में शामिल होने के लिए सूर्य सिंह बेसरा शामिल हुए थे। उसी श्राद्धकर्म में अपरिचित सेवानिवृत्त खुफिया के लोगों से मुलाकात हुई।

उनलोगों से बातचीत के दौरान इस सनसनीखेज रहस्य और साजिश का खुलासा हुआ है। ख़ुफ़िया विभाग के पूर्व पदाधिकारी दिल्ली, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल से श्राद्ध कर्म में शरीक हुए थे। उनलोगों से बातचीत के दरमियान सूर्य सिंह बेसरा ने अपना परिचय देते हुए कहा…. मैं सूर्य सिंह बेसरा, ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन (आजसू) एवं झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) के संस्थापक हूं। मेरे नेतृत्व में 1989 में आजसू द्वारा 72 घंटे झारखंड बंद के परिणामस्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्रीतत्व काल में झारखंड आंदोलन के इतिहास में पहली बार झारखंड अलग राज्य के मुद्दे पर भारत सरकार और आजसू के बीच दिल्ली में “झारखंड वार्ता ” संपन्न हुई थी।

1990 में मैं अविभाजित बिहार के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। 1991 में बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा था “मेरी लाश पर झारखंड बनेगा ” उसी के प्रतिवाद में एक वर्ष पांच माह के अंदर मैने विधायक पद से त्याग पत्र दिया था। मैं झारखंड राज्य निर्माताओं में से एक हूं, साथ ही ” गीतांजलि और मधुशाला” के संताली अनुवाद के लिए साहित्य अकादेमी नई दिल्ली द्वारा 2017 में सर्वोच्च साहित्य सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि उन्हें 1990 से ही अंगरक्षक सुरक्षा गारंटी हेतु प्रतिनियुक्ति किया गया है, परन्तु बिना कारण बताए उनसे अंगरक्षक हटा दिए गए हैं।

इस विषय पर जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक तथा मुख्यमंत्री से लेकर गृह सचिव तक पत्राचार किए। अंत में झारखंड के गृह सचिव ने जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक को जनवरी 2025 में एक आदेश पत्र जारी कर पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को अविलंब एक अंगरक्षक प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

निर्देश के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अंगरक्षक नहीं मिला। आपको बताते चलें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो की हत्या 8 अगस्त 1987 तथा 4 मार्च 2007 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर सांसद सुनील कुमार महतो की राजनीतिक साजिश के तहत हत्याकांड का अंजाम दिया गया था।

सूर्य सिंह बेसरा झारखंड राज्य निर्माताओं में से एक ही नहीं, बल्कि वे एक राजनीतिज्ञों ही नहीं बल्कि संविधान विशेषज्ञ भी हैं, जो नीतिगत रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के घोर आलोचक रहे हैं।

खुफिया तंत्रों ने पूर्ववर्ती घटनाओं के मद्देनजर श्री बेसरा को सतर्क रहने को कहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा सूर्य सिंह बेसरा को अपने एक प्रतिद्वंदी ही नहीं बल्कि राजनीतिक दुश्मन भी मानती है। इसलिए हमेशा सावधान रहना चाहिए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा हत्या की साजिश रच सकती हैं। बिना अंगरक्षक का क्षेत्र में दौरा करना खतरे की घंटी है। कहा है कि वे अंगरक्षक के बिना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सूर्य सिंह बेसरा 18 दिसम्बर को भुवनेश्वर से जमशेदपुर वापस लौट रहे हैं और वे 19 दिसम्बर को इस विषय पर जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक से 11 बजे दिन को मिलेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के डिमना लेक में एनडीआरएफ का रेस्क्यू प्रशिक्षण, 72 छात्र-छात्राएं सीख रहे बचाव अभियान की तकनीक

जमशेदपुर: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए शहर के डिमना लेकर एनडीआरएफ की ओर से छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मानसून के...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत