अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन

जमशेदपुर : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया।

पोस्टर जारी करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी ने जीवनभर मानवता और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उसी से प्रेरणा ग्रहण कर उनके जयंती पर रक्तदान करना, रक्त की हर बूंद किसी ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है। मैं जमशेदपुरवासियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। आपके द्वारा ही दान दिए गए रक्त से पूरे वर्ष भर जरूरतमंदों को रक्त की सेवा हम सभी के मध्यमा से की जाती है। मालूम हो की बीते 22 वर्षों से निरंतर 25 दिसंबर को यह आयोजन दिनेश कुमार और भाजपा गोलमुरी मंडल करते आ रहे हैं।

यह रक्तदान शिविर 25 दिसंबर 2025 को केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

दिनेश कुमार ने कहा कि किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाना अटल जी के सेवा-संकल्पों का सच्चा पालन है। कार्यक्रम में युवाओं और समाजसेवियों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है। शिविर शहर में एक सकारात्मक सामाजिक पहल बनने जा रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, आर राकेश राव, लक्ष्मण बेहरा मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘तेलंगाना पब्लिक स्कूल’ खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेड्डी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रंगा रेड्डी जिले के अरुतला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य द्वारा संचालित...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में 13 जून को ब्लॉक क्लोजर, दो दिन बंद रहेगा उत्पादन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 13 जून (शनिवार) को जमशेदपुर प्लांट में एक दिवसीय ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन की ओर...

रांची: रिम्स-2 के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का मार्च, मुख्यमंत्री आवास से पहले पुलिस ने रोका

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एव हॉस्पिटल ‘रिम्स-2’ के लिए शुरू किए गए निर्माण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत