जादूगोड़ा में यूसिल के ठेका मजदूरों की हड़ताल से उत्पादन ठप

जमशेदपुर। जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में ठेका मजदूरों ने बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को प्रबंधन के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद मजदूर संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल का नेतृत्व झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख एवं मजदूर नेता बाघराय मार्डी कर रहे हैं।

बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में ठेका मजदूर कंपनी के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हो गए और हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर कुर्सियाँ लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिसके कारण ठेका कर्मचारियों के साथ-साथ स्थायी कर्मचारी भी प्लांट के भीतर नहीं जा सके। हड़ताल का व्यापक असर यूसिल के कई विभागों पर पड़ा है और उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि ठेका मजदूरों की समस्याएँ लंबे समय से लंबित हैं और उनके मुद्दों पर कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट नीति बनानी होगी, तभी आंदोलन समाप्त होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मजदूरों की प्रमुख मांगों में काम के दौरान दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को तत्काल नौकरी, मृतक कर्मचारी रांबे सोरेन और जून माहली के आश्रितों को अविलंब नियुक्ति, अजय मुर्मू और दारासिंह नायक के मृत्यु तिथि सुधार कर बीमा दावे का भुगतान, विस्थापित परिवारों की लंबित नियुक्ति सूची जारी करने, ईएल भुगतान में कटौती रोकने, सुरक्षा मानकों में सुधार तथा ठेका कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान शामिल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत