बाबूलाल मरांडी ने कहा- झारखंड के युवाओं को भी सट्टेबाजी की ओर धकेला जा रहा

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि “छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर अब झारखंड के युवाओं को भी सट्टेबाजी की ओर धकेला जा रहा है। पलामू जिले में 40,000 करोड़ के सट्टा बाजार नेटवर्क का उद्भेदन हुआ है।

पलामू धीरे-धीरे झारखंड के नए आपराधिक केंद्र के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। कोयला तस्करी, साँप के ज़हर की अवैध तस्करी जैसे अपराध को तो अंजाम दिया ही जा रहा है, अब इनके साथ बड़े सट्टा नेटवर्क के खुलासे ने हालात को और गंभीर बना दिया है।

हेमंत सरकार के संरक्षण में कहीं अवैध लॉटरी का जाल फैलाया जा रहा है, तो कहीं ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टेबाजी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में व्याप्त घोर बेरोज़गारी के कारण युवा आसानी से इस गलत रास्ते की ओर आकर्षित होते हैं और सटोरियों के प्रभाव में आकर कई तरह की बुरी आदतों के शिकार बन जाते हैं।

सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि @HemantSorenJMM जी, अपने आर्थिक स्वार्थ के लिए युवाओं का जीवन बर्बाद मत करिए। नशीली दवाओं के खऱीद फरोख्त, सट्टेबाजी, लॉटरी पर सख्त कार्रवाई कर युवाओं को नशे और जुए की लत से बचाईए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत