सरायकेला उपायुक्त ने “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” जागरूकता रथ को किया रवाना

सरायकेला: समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह सहित उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि यह एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में भ्रमण करेगा तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में किशोरियों को योजना से जोड़ने के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएगा।

साथ ही यह रथ “सेवा के अधिकार सप्ताह” के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय विशेष शिविरों में भी उपस्थित होकर वहां आने वाले नागरिकों को योजना की जानकारी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, बाल विवाह प्रथा को समाप्त करना और किशोरियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रुप से भाग लें और अपने क्षेत्र की पात्र किशोरियों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल सामूहिक प्रयासों से ही जिले की बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय लिए गए...

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत