दिल्ली ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाले डॉ. उमर के दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद पुलवामा से गिरफ्तार

दिल्ली : लाल किला के पास विस्फोट मामले में जम्मू कश्मीर के पुलवामा से डॉ. सज्जाद अहमद नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. सज्जाद अहमद विस्फोट में खुद को उड़ाने वाले डॉ. मोहम्मद उमर का दोस्त है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सज्जाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 घायल हैं, जिनका एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से कनेक्शन

दरअसल में, लाल किले के पास जिस कार में सोमवार शाम को विस्फोट हुआ, उसके ड्राइवर का कथित तौर पर फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से संबंध था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि पुलवामा का निवासी और पेशे से डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर वह हुंदै आई20 कार चला रहा था, जो लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग क्षेत्र में हुए विस्फोट में इस्तेमाल हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डिटोनेटर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। पुलिस सूत्र ने कहा कि शुरुआती जांच से यह संकेत मिलता है कि दिल्ली में हुए विस्फोट का फरीदाबाद के आतंकवादी मॉड्यूल से संबंध हो सकता है, जहां से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया था। सूत्र ने कहा कि अभी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मास्क पहने नजर आया कार ड्राइवर

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने हुए एक व्यक्ति को कार चलाते हुए देखा जा सकता है। उसने कहा कि कई टीम को लाल किले और उसके आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस सोमवार शाम को धीमी गति से चल रही कार में शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद ‘हाई अलर्ट’ पर है। विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए, 25 लोग घायल हुए और कई वाहन जल गए।

विस्फोट से पहले 3 डॉक्टर पकड़े गए थे फरीदाबाद से

विस्फोट के कुछ घंटे पहले पुलिस ने तीन डॉक्टरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त करने का दावा किया था। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद में जब्त की गई विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत