ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे दंगा, वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया ने गाया ‘विक्ट्री सॉन्ग’

नई दिल्ली । भारत ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में 52 रन से जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम ने अपना ‘विक्ट्री सॉन्ग’ गाया। बीसीसीआई विमेंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारतीय महिला टीम विजयी गीत गा रही है। इस वीडियो में जेमिमा रोड्रिगेज ने कहा, “हमने चार साल पहले तय किया था कि विश्व कप जीतने के बाद ही टीम सॉन्ग जारी करेंगे।”

इस वीडियो में खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य गीत गा रहे हैं, “टीम इंडिया, टीम इंडिया, कर दे सबकी हवा टाइट, टीम इंडिया यहां लड़ने के लिए है, कोई ना लेगा हमको लाइट, ओओओओओ, हमारा भविष्य उज्ज्वल है… साथ में चुनौती, साथ में उठेंगे, हम हैं टीम इंडिया हम साथ में जीतेंगे। ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा, रहेगा सबसे ऊपर हमारा तिरंगा। हम हैं टीम इंडिया।”
इस विश्व कप में लगातार तीन मुकाबले गंवाने के बाद भारत को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए अपना पहला खिताब जीता है।
रविवार को नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए।
टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 101 रन की पारी खेली। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला विश्व कप खिताब है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

राजस्थानः सीकर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकाली साइकिल जन जागरूकता रैली

सीकर, 12 जून (आईएएनएस)। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रंस अलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत