ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में आस्था ने आयोजित किया वृक्ष-मित्र कार्यक्रम

जमशेदपुर : महान शिक्षक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में सुशोभित भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मतिथि 5 सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपने देश के इस महान विभूति के जन्मदिवस की पावन स्मृति में 30 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिर्जाडीह, डिमना झील के निकट, ब्लॉक – बोराम, जिला – पूर्वी सिंहभूम स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के समक्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था – आस्था जमशेदपुर द्वारा वृक्ष-मित्र कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं आस्था के सदस्यों द्वारा 10 अशोक के पौधे लगाए गए। तत्पश्चात् विद्यालय के सभी बच्चों को आस्था के उपाध्यक्ष श्रीमति जयंति दत्त एवं महासचिव श्री प्रशांत कृष्णन द्वारा जीवन में शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया। उन्हें बताया गया कि वृक्ष हमारे मित्र हैं क्योंकि वे हमें छाया, फूल, फल के अतिरिक्त जीवनरूपी प्राणवायु ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। उसके पश्चात् आस्था के सदस्यों द्वारा उनके बीच घर के अंदर लगाये जाने वाले (इनडोर प्लांट्स ) के 80 पौधे (जूट बैग में) वितरित किए गए और विद्यालय समिति के सचिव, प्राचार्या, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच फलदार आम्रपाली आम्र वृक्ष के पौधे भी वितरित किए गए।

इसके अलावा कक्षा 5, 6, 7, 8 एवं 9वीं के बच्चों के बीच कक्षा में ही बैठकर पर्यावरण संरक्षण के लिए “वृक्ष-मित्र” विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 94 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कक्षा 5 से इशिका, शंपा और रश्मि को;  कक्षा 6 से नूपुर, सिया और रिया को; कक्षा 7 से परुष, श्रुतिका और अष्टमी को; कक्षा 8 से मुकेश, अनीशा और अंजलि को और कक्षा 9 से रिया, संजना और अभिनव को उनके श्रेष्ठ चित्रकारी के लिए पुरस्कृत किया गया।

यह ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम का एक आवासीय विद्यालय है जिसमें लगभग 500 बच्चे पढ़ते हैं और दूर-दराज क्षेत्र के रहने वाले लगभग 150 बच्चे विद्यालय परिसर में ही रहते हैं और शिक्षा प्राप्त करते हैं।

इन सभी कार्यों में तथा बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण में विद्यालय के सचिव श्री मधुकर कुमार, प्राचार्या श्रीमती निधि घई और आस्था की श्रीमति जयंति दत्त, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती भ्रमर भट्टाचार्जी एवं सर्वश्री प्रशांत कृष्णन, शत्रुघ्न सिंह, राजेश त्रिवेदी, अरुण कुमार, एस वी एस त्यागी, विनोद कुमार एवं कामाख्या प्रसाद ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

अंत में, आस्था के शत्रुघ्न सिंह ने वृक्षमित्र कार्यक्रम का उद्देश्य तथा आस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से बताया और श्रीमती अनीता सिंह ने कार्यक्रम हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

कोचिंग विवाद मामले में रोशन आनंद को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत