एलबीएसएम कॉलेज में आजसू छात्र संघ का नई कमेटी गठन

जमशेदपुर : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में आजसू छात्र संघ का नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर युवा आजसू नेता सह छात्र संघ प्रबंधक दीपक पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

दीपक पाण्डेय ने कहा कि आजसू पूरे कोल्हान में बड़े पैमाने पर टीम का गठन कर रही है और लगभग सभी महाविद्यालयों के छात्र आजसू छात्र संघ से जुड़ने जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार ने किया जबकि अध्यक्षता ज्योति कुमारी ने की। इसी दौरान छात्र संघ की ओर से कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कॉलेज की कई मूलभूत सुविधाओं की मांग की गई। इसमें कॉलेज परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की गंदगी दूर करने, कॉलेज गेट पर गार्ड की नियुक्ति,डिग्री छात्रों का पहचान पत्र बनाने

तथा छात्र संघ चुनाव का प्रस्ताव कोल्हान विश्वविद्यालय भेजने की मांग शामिल रही। कॉलेज में नई कमेटी बनने के बाद छात्रों में उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर छात्रहित में काम करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

प्रभारी – कन्हैया प्रसाद

अध्यक्ष – सोनू कुमार

महासचिव – चंदन कुमार पात्रो

वरीय उपाध्यक्ष – ईशा कुमारी, नीरज कुमार

उपाध्यक्ष – आकाश कुमार, अंशु कुमार साहू, ज्योति कुमारी शर्मा

सचिव – अनुष्का कुमारी, अंकित कुमार, निधि मिश्रा

मीडिया प्रभारी – पायल कुमारी

कोषाध्यक्ष – सना परवीन

सदस्य – ज्योति कुमारी सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वोटर लिस्ट से गलत तरीके से नाम न हटे, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। मुंबई कांग्रेस...

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, ‘एक्स’ पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने का एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत